logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

जलगांव में बड़ा हादसा, पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचला; आठ की मौत, कई घायल


जलगांव: जलगांव जिले में बाद हादसा हो गया है। जहां पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को सामने से आती कर्नाटक एक्सप्रेस ने उड़ा दिया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। मध्य रेलवे के पीआरओ स्वप्निल नीला से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन खड़ी थी, जहां कई यात्री उतरे हुए थे। इसी दौरान सामने से आती एक्सप्रेस ने सभी को उड़ा दिया।

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया, "जलगांव में पचोरा के पास पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर आ रही थी, उसमें अलार्म चेन खींचने की घटना हुई। इस घटना के बाद, कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और विपरीत दिशा में जा रही थी, हमें पता चला है कि कुछ यात्री उस ट्रेन की चपेट में आ गए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 7-8 यात्रियों को चोटें आई हैं। हमने उनकी देखभाल के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद ली है। हमने आस-पास के अस्पतालों से भी मदद मांगी है। रेलवे की दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन भी भुसावल से रवाना हो गई है और यह जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच जाएगी... कर्नाटक एक्सप्रेस ने अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू कर दी है और पुष्पक एक्सप्रेस घायल यात्रियों को मदद मुहैया कराए जाने के बाद अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी।"

रेलवे के अधिकारीयों के साथ मिलकर कर रहे काम 

नाशिक के डिवीजनल कमिश्नर प्रवीण गेडाम ने कहा, "पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रैक पर थे, तभी कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। हम मौके पर हैं। एडिशनल एसपी, एसपी, कलेक्टर और सभी लोग अपने-अपने रास्ते पर हैं। हम डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। अंतिम उपलब्ध जानकारी के अनुसार 8 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, रेलवे की अतिरिक्त बचाव वैन और रेलवे एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा रहा है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 8 लोगों की मौत हो गई है. संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।" 

देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारीयों को दिया आदेश 

हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुःख जताया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, "जलगांव जिले के पचोरा के पास हुई एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा जिला कलेक्टर भी शीघ्र ही वहां पहुंचेंगे। पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है और घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था की जा रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "8 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। सामान्य अस्पताल के साथ-साथ अन्य निकटवर्ती निजी अस्पतालों को भी घायलों के इलाज के लिए तैयार कर दिया गया है। आपातकालीन उपकरण जैसे ग्लास कटर, फ्लडलाइट्स आदि भी तैयार रखे गए हैं। हम पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।"

योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुःख 

पुष्पक एक्सप्रेस की घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है।"