logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra: समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा, 16 मजदूरों की गई जान 


ठाणे: महाराष्ट्र में मुंबई से सटे ठाणे में समृद्धि हाईवे पर बीते सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार इस हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का गर्डर लॉन्चर गिरने से 16 मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए.

वहीं, अभी भी 6 और मजदूर मलबे में दबे बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वहीं ठाणे के पुलिस अधीक्षक भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि हाईवे की जिस साइट पर हादसा हुआ, वहां करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे.


दरअसल ठाणे डिजास्टर कंट्रोल रूम के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना मिली कि रात करीब 12 बजे के आसपास सातगांव पुल, सरल अंबेगांव, शहापुर तालुका में जहां समृद्धि हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था. वहीं रेडी फ्लाई ओवर के हिस्से को क्रेन के जरिए उठाकर पिलर पर फिट किया जा रहा था, तभी गर्डर लॉन्चर अचानक अपनी लोकेशन से गिर पड़ा.


इस भारी भरकम गर्डर लॉन्चर के गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस जानकारी के मिलने पर खुद ठाणे के एसपी भी राहत बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए.     

मलबे में दबे 5 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 16 मजदूरों की मौत हुई है. उसके अलावा 3 मजदूर घायल हैं. अभी भी 5 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं. इसलिए राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है.