logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

पालतू पशुओं के लिए हर जिले में तैयार करें अस्पताल: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की 100 दिवसीय योजना के तहत सह्याद्रि गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने राज्य के हर जिले में पालतू जानवरों के लिए अस्पताल स्थापित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि घायल या बीमार पालतू जानवरों के इलाज के लिए पशुपालन विभाग में विशेषज्ञ उपलब्ध हैं और राज्य के हर जिले में इस उद्देश्य के लिए अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि साथ ही पशुपालन विभाग में जनशक्ति के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्यवाही की जाये। इस मौके पर उन्होंने पशुपालन व्यवसाय को कृषि व्यवसाय का दर्जा देने के संबंध में भी प्रस्ताव तैयार करने की बात कही।