logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदे विधायक नरहरि झिरवल, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना


मुंबई: मुंबई में एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक नरहरि झिरवल मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए। सुरक्षा नेट में फंसने से उन्हें कोई चोट नहीं आई। यह घटना आदिवासी विधायकों के नेतृत्व में धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण कोटे में शामिल करने के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई।

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के आदिवासी विधायक पिछले दिनों मुख्यमंत्री के वर्षा बंगले के बाहर उनसे मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन इन नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हुई। इसी के चलते आज विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल और अन्य विधायकों ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक चल रही थी। इस बीच आदिवासी विधायकों ने मंत्रालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलन तेज होने लगा और कुछ लोग मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए। गनीमत रही यह सभी वहां लगी सुरक्षा नेट पर गिरे, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जाकर विरोध कर रहे विधायकों को सुरक्षा नेट से बाहर निकाला। इसके बाद आदिवासी विधायकों ने मंत्रालय के गलियारे में धरना शुरू कर दिया।