logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नागपुर में टाटा-एयरबस का प्रोजेक्ट न लगे इसलिए....., DCM फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी पर लगाया बड़ा आरोप


मुंबई: महाराष्ट्र से दूसरे राज्यों में जाते उद्योगों को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दल लगातार शिंदे और फडणवीस सरकार पर हमलावर है। विपक्षी नेता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर गुजरात का विकास करने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के इस आरोप पर सोमवार को उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने जोरदार पलटवार किया। महाविकास अघाड़ी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, "टाटा-एयरबस परियोजना नागपुर में लगाया जाने वाला था। ये वहां न लगे इसलिए उद्धव ठाकरे सरकार ने परियोजना पर कोई ध्यान नहीं दिया।" 

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने तह बात कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "2016 में जब टाटा-एयरबस ने इस परियोजना को लेकर बात कर रहे थे। उसी समय मैंने टाटा के बड़े अधिकारीयों से मुलाकात की और यह प्रोजेक्ट नागपुर में स्थापित करने का अनुरोध किया। मैंने उन्हें मिहान का दौरा भी कराया।" उन्होंने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद यह प्रोजेक्ट नागपुर में लगे इसके लिए मैं लगातार लगा रहा।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, जैसे ही मुझे पता चला कि, यह प्रोजेक्ट नागपुर से कही और जाने वाला है तो तत्काल मैंने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीयों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुझे साफ़ कह दिया कि, राज्य में निवेश करने लायक माहौल नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि, यह प्रोजेक्ट नागपुर में लगने वाला था इसलिए तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया। 

2021 में ही गया प्रोजेक्ट

वहीं सैफ्रॉन पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि, 2021 में ही कंपनी ने हैदराबाद में अपना प्लांट खड़ा कर लिया था। 2021 में महाविकास अघाड़ी की सरकार थी।" उन्होंने कहा, जिनके शासन में उद्योग दूसरे राज्यों में चला गया वह अब खबरे चलाकर बता रहे हैं की उद्योग दूसरे राज्य चला गया। 

अपना पाप हमारे ऊपर न थोपे

महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए डीसीएम ने कहा कि, ढाई साल सरकार रहते आपने कुछ नहीं किया। जिसके कारण राज्य के उद्योग लगातार दूसरे राज्यों में चले गए। यह उनके द्वारा किया हुआ पापा है, हमारे ऊपर इसका ठीकरा न फोड़ा जाए।

विदर्भ के नुकसान की होगी भरपाई 

लगातार उद्योगो के जाने से विदर्भ के हुए नुकसान की भरपाई करने की बात उपमुख्यमंत्री ने कही है। फडणवीस ने कहा, आने वाले समय में हम विदर्भ में आरहे उद्योगों को वापस लाया जा सके इसपर हम काम करेंगे और नुकसान की भरपाई करेंगे।

देखें फडणवीस का फूल वीडियो: