logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

चाचा को भतीजे ने दिया डीच्चु; 30 विधायकों के साथ सरकार में हुए शामिल, उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ


मुंबई: माहराष्ट्र की राजनीति में बढ़ा उलटफेर हुआ है। भतीजे अजित पवार ने चाचा शरद पवार (Ajit Pawar) को झटका देते हुए एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली भाजपा-शिंदे फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) में शामिल हो गए हैं। रविवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल सहित आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ:

  • अजित पवार- उपमुख्यमंत्री 
  • छगन भुजबल- मंत्री 
  • हसन मुश्रीफ-मंत्री
  • दिलीप वालसे पाटिल-मंत्री 
  • धनंजय मुंडे- मंत्री 
  • धर्मराव आत्राम-मंत्री 
  • अदिति तटकरे -मंत्री 
  • संजय बंसोड़- मंत्री 
  • अनिल भाईदास पाटिल-मंत्री 

विधायकों के साथ पार्टी नहीं 

अजित पवार भले ही विधायकों के साथ सरकार में शामिल हो गए हैं। लेकिन शरद पवार ने साफ़ कह दिया है कि, इस निर्णय को पार्टी का समर्थन नहीं है। अजित पवार ने जब सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है, तब पवार मुंबई में नहीं पुणे में मौजूद है। वहीं पुरे घटना क्रम के दौरान एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले अपने पिता से मिलने पुणे निकल गई है।