logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

New Assembly Building: नई विधानसभा और विधान परिषद् का होगा निर्माण, राहुल नार्वेकर ने दिया बड़ा बयान


मुंबई: विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, "हम नहीं विधानसभा और विधान परिषद् का निर्माण करने पर विचार कर रहे हैं।" जेजे कॉलज ऑफ़ आर्ट्स में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नार्वेकर ने यह बात कही। हालांकि, उन्होंने यह  नहीं बताया कि, यह काम कब शुरू होगा।"

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, "जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स मेरे निर्वाचन क्षेत्र में है। दक्षिण मुंबई में कला का एक अलग अनुभव है। जो लोग इस विश्वविद्यालय में आते हैं वे अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। हमारे देश को सतत विकास की ओर ले जाने में जेजे स्कूल का बहुत बड़ा हाथ है। इस विश्वविद्यालय के छात्र कला के साथ-साथ राजनीतिक दायरे में भी हैं।"

उन्होंने कहा, "जब भी हमें नए काम की जरूरत होती है तो हम जेजे की ओर देखते हैं। जब विधान भवन का जीर्णोद्धार होना था तब भी हमने इसी विश्वविद्यालय का मार्गदर्शन लिया। अब हम विधान परिषद और विधानसभा के लिए नई बिल्डिंग बनाने की योजना बना रहे हैं. फिर भी मैं मार्गदर्शन के लिए आपके पास आऊंगा।"