logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नवनियुक्त मंत्री छगन भुजबल ने किया बड़ा दावा; कहा- शरद पवार ने भी माना, 2024 में मोदी लौट रहे


मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया है। भतीजे अजित पवार ने चाचा शरद पवार की रोटी बदलते हुए अपने समर्थको के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए। पवार को जहां राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया, वहीं अन्य आठ विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले छगन भुजबल () ने शरद पवार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि, "पवार ने भी माना और कह चुके हैं की 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी चुनाव जितने वाले हैं और सरकार में वापसी करेंगे।"

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए भुजबल ने कहा, "हम सरकार में तीसरी पार्टी के रूप में शामिल हुए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि हमने पार्टी तोड़ दी है लेकिन यह सही नहीं है. हम यहां एनसीपी के तौर पर आये हैं. हमने भी कई मौकों पर मोदी सरकार की आलोचना की है लेकिन यह सच है कि देश उनके हाथों में सुरक्षित है।'' उन्होंने आगे कहा, “पवार साहब ने खुद कहा था कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में वापस आ रहे हैं और एक सकारात्मक संकेत के रूप में, हमने विकास के लिए इस सरकार के साथ आने का फैसला किया है।”

खुद के ऊपर विपक्षी नेताओं द्वारा ईडी के दवाब में निर्णय लेने का आरोप लगाया है। जिसपर जवाब देते हुए भुजबल ने कहा, "वे (विपक्ष) कह रहे हैं कि हम यहां हैं क्योंकि हमारे खिलाफ मामले हैं और हम दबाव में हैं। हममें से अधिकांश के खिलाफ या तो अब कोई मामला नहीं है या जांच चल रही है। कोर्ट ने हमारे खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया है क्योंकि हमारे खिलाफ कुछ भी ठोस नहीं है। इसलिए यह कहना कि हम इसलिए शामिल हुए क्योंकि हम दबाव में थे, सही नहीं है।"