logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

किसी भी पार्टी में हमसे लड़ने की ताकत नहीं, यह केवल अराजक समूह हैं: देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक साक्षात्कार में बताया कि भाजपा से लड़ने की ताकत किसी भी पार्टी में नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या चाहे कोई और विपक्षी पार्टी किसी में भी हमारे साथ लड़ने का दम नहीं है. ये हमारे साथ मुकाबला नहीं कर सकते है.

फडणवीस ने कहा, "ये पार्टियां ऐसे अराजक समूह बन गए हैं, जो केवल नकारात्मक और विभाजनकारी काम करते हैं. इन सभी अराजक तत्वों ने एक साथ मिलकर अपना एक बड़ा इंडि अलायंस बनाया है.”

वहीं, अवैध निर्माण की बात को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि महाराष्ट्र में अवैध निर्माण कर, लोगों को इकट्ठा कर कानून का उल्लंघन करने का प्रयास होगा, तो वह निर्माण अवश्य टूटेगा। 

नितेश राणे के बयान को लेकर पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नितेश राणे के खिलाफ दो बार इस बयानबाजी के लिए एफआईआर दर्ज कार्रवाई है। फडणवीस ने आगे कहा कि लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नितेश राणे को हिंदुत्व की बात करने से रोकेंगे।