logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

कार्यकर्ताओं के मत पर राणा की माफ़ी पर बनेगी भूमिका- बच्चू कडु


मुंबई: विवाद पर पर्दा डालते हुए रवि राणा ने सार्वजनिक तौर से बच्चू कडु पर बोली गयी बांतो पर माफ़ी मांग ली है.इसके बाद राणा कहा की इस विषय पर उनका क्या स्टैंड रहेगा यह कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद ही तय होगा। राणा के माफ़ी बयान के बाद कडु ने पत्रकार से बातचीत में कहीं।

अमरावती जिले के अचलपुर से विधायक बच्चू कडू और बडनेरा विधायक रवि राणा के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. अंत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने विवाद में मध्यस्थता करनी पड़ी.विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दोनों नेताओं को 'वर्षा' पर चर्चा के लिए बुलाया था. रविवार की रात ढाई घंटे तक करीब  बैठक चली।  इस बैठक के बाद इस बात पर ध्यान था  कि इन दोनों के बीच का विवाद सुलझेगा या और बिगड़ेगा. आखिरकार आज सुबह विधायक रवि राणा ने बच्चू कडु पर 50 खोके का आरोप लगाने के लिए मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।
 
 हालांकि, बच्चू कडू ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वह इस माफी पर क्या भूमिका निभाएंगे। विधायक रवि राणा के माफी मांगने के बाद कडू भी मीडिया के सामने आए, उन्होंने अपनी भूमिका की जानकारी देते हुए कहा, ''कार्यकर्ताओं की भूमिका है इस सब में बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। हम आज शाम एक बैठक कर रहे हैं। और कल दोपहर 12 बजे हमारी जनसभा है। जहां हम राणा ले आरोपों पर सबूत के साथ  बैठने वाले थे। राज्य भर से सभी कार्यकर्ता इस सभा में आएंगे और हम वहां अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। मेरी आत्मा एक कार्यकर्ता है। इसलिए मैं कार्यकर्ताओं से पूछे बिना कोई निर्णय नहीं लेता। आज शाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी और कल हम अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।