logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राज्य में स्कूलों के लिए एक रंग एक गणवेश नीति लागू 


मुंबई: राज्य में "एक रंग-एक गणवेश" नीति को अपनाया जा रहा है.नीति को नए शैक्षणिक वर्ष से लागू किया जायेगा। यह घोषणा राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने की है.उन्होंने बताया की इसी वर्ष से इस नीति को अंगीकृत किया जा रहा है.इस नीति के तहत सभी सरकारी स्कूलों में एक जैसा गणवेश रहेगा। लेकिन ऐसी स्कूल जिन्होंने सरकार के इस हालिया निर्णय से पहले कपड़ों का ऑर्डर दे दिया है.उन स्कूलों में तीन दिन बाद इस निर्णय को अमल में लाया जायेगा।

राज्य में 15 जून से सरकारी स्कूल शुरू हो रही है.इसके लिए महज 22 दिन बचे है बावजूद इसके सरकारी स्कूलों के लिए 'एक रंग - एक गणवेश' नीति को लागू किया गया है.कहा जा रहा है की हालही में केसरकर की स्कूल व्यवस्थापकों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी.इसके बाद इस निर्णय को लागू किया गया है.

खास है की शिक्षा मंत्री जल्द ही निजी स्कूलों को संचालित करने वाली संस्थाओं से बैठक करने वाले है.कहा जा रहा है की निजी स्कूलों को भी सरकार पुस्तक और गणवेश उपलब्ध करवाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया की इस नीति को लेकर किसी भी तरह की भ्रान्ति या गलतफहमी रखने की जरुरत नहीं है.इसके पीछे किसी भी तरह का आर्थिक हेतु नहीं है.बच्चों में बेहतर कपड़े और अन्य सामग्री मिले इसके पीछे का यही हेतु है.इस निर्णय के चलते प्रशासन की चिंता कम होगी। गणवेश के रंग को लेकर प्रशासन के सामने भी सम्भ्रम की स्थिति रहती है जो दूर होगी।