logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

आंगनवाड़ी सेविकाओं को लागू होगी पेंशन योजना, राज्य सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय


नागपुर: राज्य में बीते तीन महीने से आँगनवाड़ी सेविकाएं आंदोलन कर रही है। मानधन बढ़ाने, ऑनलाइन काम, ग्रेज्युटी देने सहित विविध मांग कर रही है। हालांकि, राज्य सरकार कई मांगे मन चुकी है, लेकिन कई मांगे अभी भी नहीं मानी गई हैं। इसको लेकर आंगनवाड़ी सेविकाओं का आंदोलन जारी है। आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार बड़ा निर्णय ले सकती है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, सरकार सेविकाओं को पेंशन लागू करने वाली है।

खबरों की मानें तो राज्य सरकार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के हड़ताल करने के बाद सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। जिसके तहत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को ग्रजुएटी के साथ ही पेंशन भी लागू की जाएगी। सूत्रों की माने तो कार्मिक विभागआंगनबाडी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली पेंशन की राशि पर विचार-विमर्श कर रहा है। यानि नहीं आने वाले कैबिनेट बैठक में इसको लेकर महिला और बाल कल्याण विभाग प्रस्ताव भी पेश करेगा।

दो लाख कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को फायदा 

यदि यह निर्णय लिया जाता है, तो राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 1 लाख 55 हजार से 1 लाख 76 हजार तक ग्रेच्युटी मिलने की संभावना है। प्रदेश में वर्तमान में 2 लाख आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं हैं। इनमें 1 लाख 10 हजार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और 90 हजार सहायिकाओं को पेंशन योजना और ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।