logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

दर्शकों के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने जितेन्द्र आव्हाड को किया गिरफ्तार, NCP ने विरोधियों की आवाज दबाने की बताई साजिश


मुंबई: छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म हर हर महादेव को लेकर दर्शको के साथ मारपीट करने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीपी नेता विधायक जितेन्द्र आव्हाड को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तक नगर पुलिस ने आव्हाड को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस करवाई पर एनसीपी ने विरोध किया है। इसी के साथ इसे विरोधियों को दबाने का प्रयास भी बताया।

क्या है पूरा मामला?

छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर हर हर महादेव मराठी फिल्म का निर्माण किया गया है। पूर्व सांसद और शिवजी के वंशज संभाजी राजे भोसले ने फिल्म निर्माताओं पर शिवाजी महाराज के जीवन को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर सोमवार को एनसीपी नेता आव्हाड ठाणे के विवियन मॉल में पहुंचे और फिल्म के चलते शो को बंद करवाया। वहीं जब दर्शकों ने इसका विरोध किया तो एनसीपी कार्यकर्ताओं और आव्हाड ने दर्शक से मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पीड़ित ने एनसीपी नेता के खिलाफ वर्तक नगर पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। 

यह विरोधियों को दबाने की साजिश 

आव्हाड की गिरफ़्तारी को एनसीपी नेताओं ने विरोध किया है। पार्टी नेताओं ने इसे विरोधियों की आवाज को दबाने की साजिश बताई है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए कहा, "जितेंद्र आव्हाड ने कौन सा अपराध किया है? उन्होंने आगे लिखा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की मानहानि के खिलाफ लड़ना आज के महाराष्ट्र में अपराध हो गया है।"

बीजेपी का असली चेहरा सामने आया

वहीं इस मामले में रोहित पवार ने कहा, "जिस दर्शक पर मारपीट का आरोप लगा था, वह कह रहा है, "अव्हाड सर ने कुछ गलत नहीं किया, बल्कि उन्होंने मेरी मदद की, उन्हें पुलिस ने जानबूझकर गिरफ्तार किया था"। इससे बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। 

उन्होंने कहा, "क्या यह इस नई सरकार की कानून व्यवस्था है कि सार्वजनिक स्थानों पर आग लगाने वालों, जादू टोना कानून को चुनौती देने वालों को रिहा किया जाए और छत्रपति के झूठे इतिहास को दिखाने वाली फिल्म का विरोध करने वाले को गिरफ्तार किया जाए?