logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Police Bharti 2024: बारिश से पुलिस भर्ती में बाधा, कई जगहों पर फील्ड टेस्ट पर लगी रोक


मुंबई: राज्य सरकार ने मानसून के समय भर्ती प्रक्रिया शुरू की। कई जिलों में बारिश हुई। जिससे जमीन कीचड़युक्त हो गई है। अब जहां-जहां अधिक बारिश हुई है, वहां-वहां पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है।

पुलिस भर्ती की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। सभी जिलों इसे लेकर तैयारियां भी हो गई हैं लेकिन मानसून के आते ही कई जिलों में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते फिर से पुलिस भरती प्रक्रिया पर रोक लगने वाली है।     

इस सारी स्थिति की उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने समीक्षा की है और पुलिस भर्ती पर टिप्पणी की है। फड़णवीस ने कहा कि प्रदेश में जहां भी बारिश हुई है। वहां भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। 

फडणवीस ने कहा, “बारिश और बढ़ेगी, फिर आचार संहिता लग जाएगी। इसलिए यदि भर्ती आगे बढ़ी, तो कई उम्मीदवारों की उम्र बढ़ जाएगी।” उन्होंने कहा कि कोई दूसरा मौका नहीं है। जिन जगहों पर बारिश हो रही है, वहां परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिन जगहों पर बारिश नहीं हो रही है, वहां परीक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ है, वहां व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

लाखों उम्मीदवार 

राज्य में 19 जून से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। कुल 17 हजार 471 जगहों के लिए 17 लाख 76 हजार 256 आवेदन मिले हैं। राज्य के परीक्षार्थी बैंड्समैन के 41 पद, जेल विभाग में कांस्टेबल के 1686 पद, ड्राइवर के 1686 पद, पुलिस कांस्टेबल के 9595 पद और रैपिड एक्शन फोर्स के 4 हजार 349 पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं।