logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

19 हजार से ज्यादा लापता महिलाएं घर वापस लौटीं: रिपोर्ट


मुंबई: राज्य पुलिस बल की महिला एवं बाल अपराध निरोधक शाखा ने दी है कि इस साल जनवरी से अगस्त के बीच राज्य में लापता हुई 29 हजार 807 महिलाओं में से 19 हजार 89 महिलाएं घर लौट आई हैं. 

राज्य में पिछले पांच महीनों में 29 हजार लड़कियों और महिलाओं के लापता होने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए राज्य पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनवरी 2023 से अगस्त 2023 तक आठ महीनों में गायब हुई 29 हजार 807 महिलाओं में से 19 हजार 89 महिलाएं घर लौट आई हैं.

इसी तरह, जनवरी से अगस्त 2023 के बीच अपहरण की गई 5 हजार 495 लड़कियों का पता लगाया गया है. आंकड़ों से पता चला है कि ढूंढी गईं और घर लौटीं महिलाओं और लड़कियों का अनुपात लापता संख्या से अधिक है.

पुलिस विभाग के अनुसार, लापता महिलाओं और लड़कियों की शिकायत दर्ज करने के बाद, संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए आवश्यक विकल्पों का उपयोग करते हुए लापताओं की मिलने या उनके घर वापस आने तक गहन खोज की.

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है. राज्य का गृह विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है. गृह विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.