logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Portfolio Distribution: अजित पवार गुट के मंत्रियो में हुआ आखिर विभागों का बटवारा, देखें किसे क्या मिला


मुंबई: महाराष्ट्र में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सीएम शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। अजित पवार को एक बार फिर वित्त मंत्री बनाया गया है। वहीं आठ मंत्रियों को भी बेहद महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं।

विभागों की जारी सूची के अनुसार, 

  • अजित पवार को वित्त और नियोजन, 
  • कृषि - धनंजय मुंडे 
  • सहकार विभाग -दिलीप वलसे पाटिल 
  • चिकित्सा शिक्षा - हसन मुश्रीफ
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति - छगन भुजबल 
  • खाद्य एवं औषधि प्रशासन - धर्मराव अत्राम 
  • खेल - अनिल भाईदास पाटिल 
  • महिला एवं बाल कल्याण - अदिति तटकरे

 

अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों के सरकार में शामिल होने के पहले वित्त विभाग जहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास था। कृषि विभाग अब्दुल सत्तर, चिकित्सा शिक्षा विभाग गिरीश महाजन, सहकारिता अतुल सावे, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रविंद्र चौहान,  खाद्य एवं औषधि प्रशासन संजय राठोड, महिला एवं बाल कल्याण मंगल प्रताप लोढ़ा के पास था।

अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद से खबरें चल रही थी कि विभागों को लेकर वित्त और सहकारिता मंत्रालय को लेकर एनसीपी व शिंदे गुट के बीच खींचतान चल रही है, जिसके चलते विभागों का बंटवारा नहीं हो सका था। अजित पवार वित्त और सहकारिता मंत्रालय एनसीपी के पास रखने को लेकर लगातार अड़े हुए थे। वहीं महाविकास अघाड़ी में पिछले अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें यह विभाग देने के लिए राजी नहीं थी। शिंदे समर्थक मंत्री और विधायक भी अजित पवार को वित्त विभाग नहीं देने की मांग कर चुके हैं।

कई दिनों तक चले इस विवाद का समाधान आखिर दिल्ली में हुआ। अजित पवार प्रफुल्ल पटेल के साथ दिल्ली पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली पहुंचे और गृहमंत्री से बात की। हालांकि, अमित शाह से मिलने की बात पर तीनों दलों के नेताओं ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभागों के बटवारे का झगड़ा अमित शाह के मध्यस्थ से हुई है।