logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

प्रकाश आंबेडकर ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- उनकी प्रवृत्ति एक शराबी जैसी


पुणे: वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना एक शराबी से करते हुए कहा कि, "आज वह सरकार की संपत्ति बेच रहे कल देश बेच देंगे।" मंगलवार को पुणे में अपने पार्टी की आयोजित एक सभा में बोलते हुए आंबेडकर ने यह बात कही।

अपनी इस सभा में 1990 में आये आर्थिक संकट के समय को लेकर बात करते हुए आंबेडकर ने कहा, "जब देश पर आर्थिक संकट आया तब देश में अपना सोना गिरवी रख दिया था। हालांकि, किसी को यह नहीं पता की वह सोना अब वापस  आया है कि, नहीं।"

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "शराबी शराब पीने के लिए पहले अपने घर का सामान बेचता है, फिर एक दिन वह अपना घर भी बेच देता है। वहीं हालात आज प्रधानमंत्री मोदी की हुई है। वह लगातार देश की संपत्ति को बेच रहे हैं। और एक दिन आएगा जब वह देश भी बेंच देगा।"

2024 में मोदी और शाह को भेजेंगे जेल

आंबेडकर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, "2024 में गैर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाली है यह तय है। जैसे ही सरकार आएगी हम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जेल में डाले बिना नहीं रहेंगे।" उन्होंने कहा, "देश का मालिक मतदाता होता है, लेकिन आज वह डरा हुआ है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इस डर को बिना हटाए नहीं रुकने वाले हैं।"