logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नाशिक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, किए कला राम मंदिर में दर्शन, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन


नाशिक: महाराष्ट्र के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नासिक में रोड शो किया। प्रधानमंत्री ने रामकुंड में गोदावरी नदी की पूजा की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में पंचवटी ने गोदावरी के तट पर स्थित श्री काला राम मंदिर में भी भगवान के दर्शन किए। इसके बाद प्रधानमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगे।

मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन, 12 हजार 700 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमिपूजन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

इनमें सूर्या क्षेत्रीय जल आपूर्ति परियोजना का पहला चरण, उरण-खारकोपर लोकल का दूसरा चरण, दीघा गांव रेलवे स्टेशन, साथ ही पश्चिम रेलवे पर खार रोड और गोरेगांव के बीच छठी रेलवे लाइन बिछाने और पूर्वी फ्रीवे के साथ ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव सुरंग तक भूमि पूजन समारोह शामिल है। वह सीप्ज़ ​​में भारत रत्नम आभूषण क्षेत्र के लिए एक विशेष सुविधा क्षेत्र का भी उद्घाटन करेंगे।