logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

रामदास अठावले ने की देवेंद्र फडणवीस से विधानसभा चुनाव में 21 सीटें देने की मांग


मुंबई: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधानसभा चुनाव में 21 सीटें दिए जाने की मांग की है। 

अठावले ने कहा, “मैंने चंद्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर 21 सीटों की मांग की है। हमें 8-10 सीटें मिलनी चाहिए। हमें सत्ता में कुछ भागीदारी मिलनी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वे रिपब्लिकन पार्टी को कुछ सीटें देंगे।” 

अठावले ने कहा, “हमने मांग की है कि सरकार बनने पर हमें भी मंत्री पद मिलना चाहिए। हम महायुति के साथ रहेंगे। महाविकास अघाड़ी चाहे जितनी कोशिश कर ले, महाराष्ट्र में महायुति मजबूत है। जनता हमें जरूर सत्ता में बिठाएगी।”