logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

रेत माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग ने लिया बड़ा निर्णय, जिलाधिकारी को दिए गए गौण खनिजों से संबंधित अधिकार


मुंबई: राज्य में रेत माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। गौण खनिजों से संबंधित अधिकार अब केवल जिला कलेक्टर के पास रहेगा। अब अपर कलेक्टर की जगह यह अधिकार सीधे कलेक्टर को दे दिए गए हैं। राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने इस बात की जानकारी दी है। प्रदेश में रेत माफिया पर लगाम कसने के लिए राजस्व विभाग द्वारा उठाया गया यह एक ठोस कदम है।

बावनकुले ने जानकारी दी कि इस निर्णय से सभी प्रकार के लघु खनिजों का विनियमन और अधिक पारदर्शी हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इससे विशेषकर रेत खनन से संबंधित अनियमितताओं को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही जिला स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को और अधिक संगठित करके रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। बावनकुले ने कहा कि इस फैसले से आम लोगों को न्याय मिलेगा और संतुलन बना रहेगा।

बावनकुले ने बताया कि यह निर्णय तुरंत लागू किया जाएगा और इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश देते हुए एक परिपत्र जारी किया गया है। सभी जिलाधिकारियों को इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया गया है। 

देखें वीडियो: