logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

पीए के माध्यम से अनिल देशमुख करते थे वसूली, सचिन वाझे ने फडणवीस को लिख पत्र; जयंत पाटील का भी लिया नाम


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बीच शुरु आरोप प्रत्यारोप के बीच मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। मनसुख हिरेन हत्या के आरोप में जेल में बंद पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने देशमुख को लेकर बड़ा दावा किया है। फडणवीस को पत्र लिखकर वाझे ने देशमुख पर पीए के माध्यम से पैसे वसूली करने का आरोप लगाया। वाझे के नए आरोप से राज्य की राजनीति में एक बार फिर खलबली मच गई है।

नार्को टेस्ट कराने को तैयार

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वाझे ने कहा, "वहां जो कुछ भी है वह सबूत है. वे अपने पीए के माध्यम से पैसे लेते थे. इस संबंध में सीबीआई के पास सबूत भी हैं. मैंने गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को भी पत्र लिखा है।' यह सभी मामलों में उनके खिलाफ गया है।' साथ ही मैं इस मामले में नार्को टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हूं और मैंने एक पत्र लिखा है, उसमें जयंत पाटिल का भी नाम है।"

ज्ञात हो कि, वाझे मनसुख हिरेन हत्याकांड, एंटीलिया बॉम्ब सहीत 100 करोड वसूली मामले में आरोपी है। बीते तीन साल से वह मुंबई की जेल में बंद है और उसपर मामला चल रहा है। वाझे की गिरफ्तारी के बाद ही राज्य में 100 करोड रूपये वसूली और मनसुख हिरेन केस सामने आया था। इसके बाद तत्कालीन कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र लिखकर अनिल देशमुख पर वसूली करने का आरोप लगाया था। इसी के साथ यह भी कहा था कि, वझे के माध्यम से इस काम को अंजाम दिया जाता था। वहीं अब एक नए दावे पर देखना होगा देशमुख क्या कहते हैं।