logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

सचिवालय किसान आंदोलन: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- 15 दिनों में समस्या का निकालेंगे हल


मुंबई: अपर वर्धा डैम (Apar Wardha Dam) पीड़ित ग्रस्तो ने मंगलवार को मंत्रालय (Secretariat) में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने वहां लगे सुरक्षा नेट में कूदकर आंदोलन किया। किसान के इस आंदोलन से वहां हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने कहा, “15 दिनों के अंदर किसानों की समस्या का हल निकाला जाएगा।”

किसानों के आंदोलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने आज किसानों को यहां बुलाया था। उनकी (राज्य मंत्री) दादा भूसे के साथ बैठक हुई है। 15 दिनों में उनकी समस्याओं की समीक्षा कर समाधान निकाला जाएगा।”

सरकार नहीं दे रही आंदोलन पर ध्यान 

बीते 105 दिनों से अपनी मांग को लेकर किसान अमरावती के मोर्शी स्थित तहसील कार्यालय के बाहर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद सरकार हमारी मांगो पर कोई आंदोलन नहीं कर रही है। सरकार का ध्यानकर्षण करने के लिए मंगलवार को 250 से 300 आंदोलनकारी मंत्रालय पहुंचे। इन्हीं मेसे कुछ किसान पहली मंजिल में लगी सुरक्षा जालियों पर कूद गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया

किसानों के इस आंदोलन से मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। मंत्रालय में मौजूद पुलिस कर्मी आन्दोयलंकारियों को पकड़ने के लिए तुरंत जालियों पर उतरे सभी को हिरासत में ले लिया। इसी के साथ बाहर नारेबाजी करने वाले किसानों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अंदोलनकरने वाले किसानो को हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव थाने में भेजा गया है।