logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शरद पवार ने पकड़ी उद्धव ठाकरे की लाईन, कहा- सड़क पर जाकर जनता से मांगूगा समर्थन


पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार को भतीजे अजित पवार ने झटका देते हुए शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए। भतीजे से मिले झटके को शरद पवार ने इसे धोकेबाजी बताया। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "जिन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारी बताया, उन्हें आज सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।" पवार ने कहा कि, भले ही विधायक चले गए हैं, लेकिन जनता का साथ अभी भी मेरे साथ है। मैं दोबारा जनता में जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा की मेरे साथ धोखा हुआ है।"

पवार ने कहा, "दो दिन पहले पीएम ने एनसीपी को लेकर कहा था। उन्होंने अपने बयान में दो बातें कही थीं कि एनसीपी एक खत्म हो चुकी पार्टी है. उन्होंने सिंचाई की शिकायत और भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया. मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली है. इससे (एनडीए सरकार में शामिल होने) यह स्पष्ट है कि सभी आरोप मुक्त हो गए हैं।' मैं उनका आभारी हूं।"

पवार ने कहा, "मेरे कुछ सहकर्मियों ने अलग रुख अपनाया है. मैंने 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जहां कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी और पार्टी के अंदर कुछ बदलाव किए जाने थे लेकिन उस बैठक से पहले ही कुछ नेताओं ने अलग रुख अपना लिया है।"

जनता को बताऊंगा की मेरे साथ धोखा हुआ

भतीजे के बगावत पर बोलते हुए पवार ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। 1980 में मैं जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहा था, उसके 58 विधायक थे, बाद में सभी चले गए और केवल 6 विधायक बचे, लेकिन मैंने संख्या को मजबूत किया और जिन्होंने मुझे छोड़ा वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हार गए।” उन्होंने कहा, “हम पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए काम करेंगे। मैं जनता के बीच जाऊंगा और जनता को बताऊंगा की मेरे साथ धोखा हुआ है।” 

देश भर के नेताओं का आया फ़ोन दिया समर्थन 

एनसीपी सुप्रीमो ने कहा, "मुझे बहुत से लोगों से फोन आ रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य लोगों ने मुझे फोन किया है। आज जो कुछ भी हुआ मुझे उसकी चिंता नहीं है। कल, मैं वाईबी चव्हाण (महाराष्ट्र के पूर्व सीएम) का आशीर्वाद लूंगा और एक सार्वजनिक बैठक करूंगा।"

प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पर करूँगा कार्रवाई

बागी नेताओं पर कार्रवाई के सवाल पर पवार ने कहा, " बागी नेताओं के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए विधायक और सभी वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे। अध्यक्ष होने के नाते मैंने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। इसलिए, मुझे उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी होगी।"