logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

शिंदे-फडणवीस केंद्र सरकार के एजेंट बनकर महाराष्ट्र द्रोही की भूमिका निभा रहे है -नाना पटोले


नागपुर- टाटा एयरबस का प्रोजेक्ट गुजरात चले जाने के बाद कांग्रेस एक बार फिर राज्य सरकार पर हमलावर हो गयी है.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गुजरात का एजेंट क़रार दिया है.एक मीडिया बयान जारी करते हुए नाना ने कहां की महाराष्ट्र के उद्योगों और महत्वपूर्ण संस्थानों को गुजरात ले जाया जा रहा है जिससे मुंबई और महाराष्ट्र का महत्व कम हो रहा है.केंद्र की मोदी सरकार पिछले आठ साल से इसी उद्देश्य के साथ काम कर रही है. और राज्य में सत्ता में आई शिंदे-फडणवीस सरकार गुजरात की एजेंट की भूमिका निभा कर महाराष्ट्र से उद्योगों को गुजरात भेजने के काम में मदत कर रही है। एक दिन ऐसा भी आयेगा जब यह सरकार मुंबई को गुजरात के हवाले कर देगी।नाना पटोले ने तीखी आलोचना करते हुए  शिंदे-फडणवीस को महाराष्ट्र द्रोही बताते हुए महाराष्ट्र का नुकसान किये जाने का आरोप लगाया।

नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र देश का नंबर एक राज्य है. महाराष्ट्र में देश के बड़े-बड़े उद्योग है। प्रधानमंत्री मोदी को चिंता है कि गुजरात महाराष्ट्र से पीछे है। यही कारण है कि जब से वे प्रधान मंत्री बने, उन्होंने महाराष्ट्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और संस्थानों को गुजरात में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। शिंदे-फडणवीस सरकार के दौरान मुंबई में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर, पालघर के प्रसवा की मरीन एकेडमी, मुंबई का डायमंड बोर्स जैसे कई अहम प्रोजेक्ट गुजरात चले गए है.