logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Viral: दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज, प्लेटफार्म पर चांटा लगते ही पटरी पर गिरा युवक, ट्रेन से कटकर मौत, वीडियो हो रहा वायरल


मुंबई: मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन पर एक पति-पत्नी के साथ हुआ मामूली सा झगड़ा 26 साल के युवक की मौत का कारण बन गया. झगड़े के दौरान पति ने युवक को जोर से चांटा मारा, जिससे वह सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गया और लोकल ट्रेन के नीचे कुचले जाने से उसकी मौत हो गई है. रविवार को हुई इस घटना का दहलाने वाला CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल  हो गया है.

दादर गवर्नमेंट रिजर्व पुलिस की क्राइम ब्रांच ने युवक की मौत के लिए जिम्मेदार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या के बजाय लापरवाही के कारण मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मृत युवक सफेद शर्ट और उसी रंग की पैंट पहनकर प्लेटफार्म पर घूमता दिख रहा है. इसी दौरान उसकी टक्कर एक महिला से हो गई. महिला की युवक के साथ नोंकझोंक शुरू हो गई. गुस्से में महिला युवक को अपने छाते पीटने लगती है. इसी दौरान एक लंबा-चौड़ा पहलवान टाइप का व्यक्ति पीछे से आया और युवक के मुंह पर जोरदार चांटा मारा. चांटा लगते ही युवक ने संतुलन खो दिया और पीछे की ओर गिरने लगा. उसने संभलने की कोशिश की, लेकिन बैलेंस बिगड़ने के कारण वह सीधा रेलवे ट्रैक पर गिर गया.

दिनेश ने प्लेटफार्म पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान मुंबई सबर्बन सर्विस की लोकल ट्रेन प्लेटफार्म पर आ गई. झगड़ा करने वाली महिला ने अपना छाता जोर-जोर से हिलाकर ट्रेन रुकवाने की कोशिश की. कई अन्य लोगों ने भी ट्रेन रुकवाने के लिए हाथ हिला-हिलाकर इशारे किए, लेकिन ब्रेक लगने से पहले ही युवक ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच कई बार कुचलते हुए पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक को पीछे से चांटा मारने वाला व्यक्ति झगड़ा करने वाली महिला का पति बताया गया है.