logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नंदुरबार के सिविल अस्पताल से आए चौंकाने वाले आंकड़े, पिछले तीन महीने में 179 बच्चों की मौत


नंदुरबार: महाराष्ट्र के नंदुरबार में पिछले तीन महीने में कुल 179 बच्चों की मौत हुई है। यह सभी मौतें सिविल अस्पताल में होने की जानकारी है। नवजात शिशुओं के मौतों का मुख्य कारण कम वजन और श्वास संबंधित बीमारियां बताई गई हैं।    

सीएमओ एम सावन कुमार ने बताया, “आंकड़ों पर नजर डालें तो नंदुरबार जिले में अब तक जुलाई में 75 मौतें, अगस्त में 86 मौतें और सितंबर में 18 मौतें हुई हैं। मौतों के प्रमुख कारण जन्म के समय कम वजन, जन्म के समय दम घुटना, सेप्सिस और श्वसन संबंधी बीमारियां हैं।”  

उन्होंने ने बताया कि 70% मौतें 0-28 दिन के शिशुओं की होती हैं। यहां कई महिलाओं में सिकल सेल की बीमारी है। जिसके परिणामस्वरूप प्रसव के दौरान जटिलताएं होती हैं। इन सभी मुद्दों को हल करने के लिए हमने मिशन 'लक्ष्य 84 दिन' शुरू किया है।