logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

केवल सरकारी कार्यालयों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने विधान परिषद में दी जानकारी


मुंबई: आज विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अब तक 1 लाख 73 हजार 272 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 11 हजार 788 ग्राहकों ने इन्वर्टर के साथ 49.22 मेगावाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है।

वहीं, स्मार्ट मीटर पर पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने उत्तर देते हुए कहा कि आरडीएसएस योजना समझौते पर महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। लेकिन हमारी सरकार ने निर्णय लिया कि आम उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर नहीं लगाये जायेंगे।

फडणवीस ने कहा कि स्मार्ट मीटर केवल सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक वितरण प्रतिष्ठानों पर ही लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पर आने वाला खर्च भी व्यावसायिक घाटे से खर्च किया जाएगा, जो कम होगा। कोई कर्ज नहीं लिया जाएगा।