logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

प्रभाग रचना के बदलाव से संबंधित याचिका की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किये इनकार


मुंबई: महाराष्ट्र के अलग-अलग महानगरपालिकाओं के चुनाव से संबंधित याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है.याचिका में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रभाग रचना में बदलाव, नगराध्यक्ष  का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से किये जाने के सरकार के फ़ैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़े मामलों को बॉम्बे हाईकोर्ट में ले जाने के लिए याचिकाकर्ताओं को कहा है.

गौरतलब हो की  जुलाई महीने में ओबीसी राजनीतिक आरक्षण की रुकावट दूर हो गयी थी लेकिन 92 नगरपरिषदों के लिए डाटा  उपलब्ध ना होने की वजह से राज्य सरकार कोर्ट चली गई. इसी वजह से सारे चुनाव लटक गए हैं. मुंबई समेत राज्य के कई महापालिकाओं के कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव नहीं हो पाए हैं. इसलिए इन महापालिकाओं में प्रशासक नियुक्त कर काम चलाया जा रहा है. इस मामले की सुनवाई में  सुप्रीम कोर्ट में क्या दलीलें या टिप्पणियां की जाती हैं, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता थी. 

इस केस में जवाब देने के लिए राज्य सरकार ने दो हफ्तों का समय मांगा था.बुधवार को हुई  सुनवाई में  सुप्रीम कोर्ट ने आगे इस मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि प्रभाग रचना के फेरबदल के संबंध में जो भी शिकायतें हैं उन्हें लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में जाएं .