logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अदालत की दहलीज पर नहीं टिकेगा विधेयक, विजय वडेट्टीवार बोले- लोकसभा चुनाव के लिए लाया कानून


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के दोनों सदनों से मराठा आरक्षण सर्वसम्मति से पास हो गया है। जिसके बाद अब इसे राज्यपाल रमेश बैस के पास भेजा गया है। वहीं इसको लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कहा कि, "अदालत की दहलीज पर यह विधायक नहीं टिकने वाला है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की सरकार ने यह विधेयक लाया है।"

विधानसभा में बील पास होने के बाद बाहर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "वडेट्टीवार ने कहा, "हमें पता था कि हमारी आवाज़ दबाई जाएगी इसलिए हमने उन्हें पहले ही एक पत्र दिया था। उन्होंने हमारे पत्र का जवाब नहीं दिया और यह जो 10% आरक्षण का प्रावधान किया गया है वह कानून के तौर पर टिकने वाला नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह बिल लाया गया है। यह बिल किसी भी तरह से किसी को मान्य नहीं होने वाला।"