logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

राज्य सरकार ने हिंदी के राजभाषा का दर्जा किया बहाल, शुरू हुआ विरोध


पुणे: राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने हिंदी के राजभाषा के दर्जे को फिर से बहाल कर दिया है। सरकार ने राज्य हिंदी साहित्य अकादमी को पुनर्गठन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार के इस निर्णय पर विरोध शुरू हो गया है। राज्य के साहित्यकार कहने लगे हैं कि, हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है। 

सांस्कृतिक मंत्री होंगे अध्यक्ष

राज्य के सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का पुनर्गठन किया गया है। अकादमी के पुनर्गठन के संबंध में जारी सरकारी अध्यादेश में कहा कि, "हिंदी राष्ट्रभाषा होने के कारण हिंदी साहित्य की उन्नति और प्रचार-प्रसार के लिए राज्य में हिंदी साहित्य अकादमी की स्थापना की गई है। इसी के साथ सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हिंदी अकादमी के अध्यक्ष होंगे।

सांस्कृतिक मामलों के सचिव सदस्य हैं जबकि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के संयुक्त निदेशक समिति के सदस्य सचिव हैं। डॉ. शीतला प्रसाद दुबे समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ हिंदी साहित्य और अनुवाद के क्षेत्र के 28 विशेषज्ञों को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया गया है।

हिंदी को राष्ट्रभाषा कब घोषित किया गया?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अनिल शिदोरे ने कहा, "'चूंकि हिंदी राष्ट्रभाषा है...' सरकार के फैसले की प्रस्तावना में पहला वाक्य है। हिंदी को राष्ट्रभाषा कब घोषित किया गया? हमारा मानना ​​है कि हिंदी अंग्रेजी के साथ-साथ एक प्रशासनिक भाषा या एक औपचारिक भाषा है। कृपया स्पष्ट करें।"