logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

संकट में संधी ( मौका ) होती है मैं उसे खोज रहा हूँ जरूर सोना करके दिखाऊंगा-उद्धव ठाकरे


मुंबई- शिवसेना के चुनाव चिन्ह को फ्रीज किये जाने के चुनाव आयोग के निर्णय बाद उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद साधा। इस संछिप्त संवाद में ठाकरे ने मौजूदा समय को पार्टी के लिए संकट क़रार दिया,उन्होंने कहां की जीवन में संकट आते है लेकिन संकट में संधी छुपी होती है वह इसकी खोज में है जरूर इस मौके को सोना में तब्दील करेंगे। अपने संबोधन में नाम लिए बिना ठाकरे ने भाजपा और एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। वो बोले की जिन्होंने पार्टी को तोड़ने का काम किया उनके पीछे खड़ी महाशक्ति आज बहुत खुश होगी।लेकिन वह आत्मविश्वास से भरे हुए है और सामान्य कार्यकर्ताओं के दम और मेहनत से पार्टी फिर मजबूत होगी। 

ठाकरे ने कहां की जो काम कांग्रेस नहीं कर पायी वह उन लोगों ने कर दिखाया जिन्हे पार्टी ने सब कुछ दिया छोटे से बड़ा किया। आपातकाल के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास शिवसेना पर बैन लगाने की मांग की गयी थी जिसे उन्होंने ख़ारिज कर दिया था.उन्होंने बोला की उन्हें शिवसेना चाहिए,बालासाहेब ठाकरे चाहिए लेकिन उनका बेटा नहीं,आज जो कुछ हो रहा है उससे पार्टी में रहकर मुख्यमंत्री बनने की मंशा रखने वाले लोग मुख्यमंत्री बन गए है लेकिन मेरे साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं की ताकत है.पार्टी की दशहरा रैली में एक तरफ पांच सितारा आयोजन था तो दूसरी तरफ हमारी ओर से किया गया कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिसमे सामान्य से सामान्य कार्यकर्त्ता से हिस्सा लिया।
अब जो कुछ हो रहा है वह असहनीय है एक तरफ मामला कोर्ट में होने के बावजूद चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह को फ्रीज किये जाने का निर्णय चौकाने वाला है.वैसे जो लोग इस सब से शामिल है उनका हश्र वैसे ही होता है जैसे शरबत की बोतल का होता है,शरबत ख़त्म हो जाने के बाद बोतल को कचरे में फेंक दिया जाता है.मै उन लोगों से कहता हूँ अगर हिम्मत हो तो बिना बालासाहेब का नाम लिए जनता के बीच जाये। ठाकरे ने कहां वह डगमगाए नहीं है वह परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। मुझे न्याय देवता पर विश्वास है.

 
पार्टी के लिए तीन नाम और तीन चुनाव चिन्ह का प्रस्ताव 
 
ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को बताया की उन्होंने अँधेरी में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को पार्टी के लिए तीन नाम और तीन चुनाव चिन्ह का प्रस्ताव दिया है.इनमे से आयोग जिसे भी मंजूरी देगा उसके साथ हम चुनाव मैदान में जायेंगे।
-शिवसेना बालासाहेब ठाकरे 
-शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकार ठाकरे 
-शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे 
इन तीन नामों को पार्टी के लिए आयोग के पास ठाकरे गुट की ओर से भेजा गया है जबकि चुनाव चिन्ह के लिए त्रिशूल,उगता सूर्य और जलती मशाल में से किसी एक चिन्ह की अनुमति मांगी गयी है.