logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

यह पहला मौका नहीं जब साथी छोड़कर गए हो,इतिहास गवाह है जब-जब ऐसा हुआ मैं और मजबूत हुआ


मुंबई: अजित पवार की पार्टी से बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार लगातार अपनी बात मीडिया के मंच से रख रहे है.सोमवार को अपने सातारा दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा की उनके लिए यह पहला मौका नहीं है की जब उनके द्वारा चुनाकर लाये गए साथी उन्हें छोड़के गए है.पवार ने पत्रकारों से कहा की यह पत्रकारों के लिए नया मौका होगा लेकिन उनके लिए ऐसे कई अनुभव मिले है.उन्होंने वर्ष 1998 का उदाहरण देते हुए बताया की वो कुछ काम के लिए विदेश गए थे इसी बीच 59 साथियो में से 54 साथी उन्हें छोड़कर चले गए थे.उस वक्त वह सिर्फ पांच साथियो के नेता बनकर रहे गए थे लेकिन इसके बाद हुए चुनाव में राज्य की जनता से उनका जोरदार समर्थन दिया।पवार ने कहा की जब जब उनके साथ ऐसा मौका आया है इतिहास गवाह है की उन्हें राज्य की जनता से साथ दिया है.पवार ने कहा की इस बार भी ऐसा ही होगा वो राज्य भर में दौरा करेंगे और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। पवार ने अजित पवार की उस बात को भी झूठ करार दिया जिसमे अजित ने कहा था की उन्होंने सरकार में शामिल होने का निर्णय शरद पवार के आशीर्वाद से लिया है.सीनियर पवार ने इसे जनता में भ्रम फ़ैलाने के लिए अजित द्वारा ऐसा कहे जाने की जेकरि दी.अजित पवार पार्टी नहीं है नेता उनके साथ भले हो लेकिन कार्यकर्ता मेरे साथ है.आज मै सातारा में हूँ किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह सबसे सही जगह है.