logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

जो कल तक दूसरों का वस्त्रहरण कर रहे थे आज उनका ही वस्त्रहरण हो गया-पटोले


मुंबई: किरीट सोमय्या के कथित आक्षेपार्ह व्हिडीओ सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया है.भाजपा और उसके राजनीतिक प्रतिद्वंदी लगातार हमले बोल रहे है.भाजपा पर कड़े प्रहार करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने फिर एक बार किरीट सोमय्या के वीडियो की आड़ में भाजपा पर हमला बोला है.पटोले ने कहा की दूसरों का वस्त्रहरण करने वालो का आज वस्त्रहरण हो गया.नाना पटोले ने लिखित मीडिया बयान जारी कर भाजपा पर हमला बोला है.पटोले ने कहा की भाजपा ने नौ साल तक महाराष्ट्र को कलंक लगाने का काम किया है.भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमय्या का जो आक्षेपार्ह व्हिडीओ एक निजी न्यूज़ चैनल ने दिखाया है.उसे पूरा देखकर ही कुछ कहा जा सकता है लेकिन जो लोग कल तक दुसरो का वस्त्रहरण कर रहे थे आज उनका ही वस्त्रहरण हो गया है.पटोले ने कहा की 2014 से राज्य में सीबीआय, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की डर दिखाकर ब्लैकमेल किये जाने का काम शुरू है.सवाल उठता है की भाजपा ने आज महाराष्ट्र को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? लेकिन यह विषय कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण नहीं है.कांग्रेस के लिए जनता के काम महत्वपूर्ण है.सरकार विधानसभा में घोषणा करती है लेकिन किसानों तक मदत नहीं पहुंचती। ऐसी कई प्रश्न है जिनपर सरकार ध्यान नहीं दे रही है.