logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विमानतल से जुड़े कामों में लाएं तेजी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए निर्देश


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में कहा कि राज्य में हवाई यातायात को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डों के विकास और विस्तार पर जोर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार की उड़ान योजना के साथ हवाई अड्डों के विस्तार, रात्रि लैंडिंग सुविधाओं, रनवे की लंबाई में वृद्धि और यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने रत्नागिरी, शिरडी, अमरावती (बेलोरा), कराड, सोलापुर, गढ़चिरौली जैसी हवाईअड्डा परियोजनाओं की समीक्षा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रिलायंस कंपनी के स्वामित्व वाले हवाई अड्डों को राज्य के नियंत्रण में लाने और नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की अनुबंध प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये।