logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ Amravati: बावनकुले की चेतावनी: शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चरण 2 के तहत लाभार्थियों को वितरित किया स्वीकृति पत्र और पहली किस्त


पुणे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चरण 2 के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और पहली किस्त का वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुफ्त बिजली के लिए सोलर पैनल के लिए इस योजना की सब्सिडी 50 हजार बढ़ाने के फैसले की घोषणा की।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चरण 2 कार्यक्रम के तहत, महाराष्ट्र को सबसे अधिक घर दिए गए हैं। महाराष्ट्र में 20 लाख लाभार्थियों को एक साथ घरकुल स्वीकृति पत्र दिए जा रहे हैं। इन परिवारों के जीवन में खुशी का यह क्षण बहुत दुर्लभ और ऐतिहासिक है।

आने वाली दिवाली को अपने नए घर में खुशियों के साथ मनाएं और हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने में महत्वपूर्ण योगदान दें। ऐसी अपील गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।