logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

जब उद्धव ठाकरे के विधायक राज्य से बाहर जा सकते हैं तो, उद्योग क्यों नहीं?: बावनकुले 


सांगली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले ने शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। रविवार को सांगली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे। लेकिन उनका सारा समय कांग्रेस और शरद पवार ने संभाल लिया। उनका उद्यमियों से कोई लेना-देना नहीं था।" उन्होंने आगे कहा, “अगर जब विधायक उन्हें छोड़ सकते हैं तो उद्योग राज्य से क्यों बाहर नहीं जा सकते हैं।”

राज्य से जाते उद्योगों को लिए महाविकास अघाड़ी सरकार को जिम्मेदार बताते हुए बावनकुले ने कहा,"महाविकास अघाड़ी के ढाई साल की गलतियों के कारण औद्योगिक परियोजनाएं महाराष्ट्र से बाहर चली गईं। लेकिन इसके लिए हमारी सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है।"

यदि आप राज्य में कोई उद्योग लाना चाहते हैं, निवेश की अनुमति देना चाहते हैं, तो आपको उद्यमियों से बात करनी होगी। उनकी बैठकें होनी हैं। लेकिन क्या मुख्यमंत्री को इसके लिए उपलब्ध होना चाहिए? उद्धव ठाकरे 18 महीने तक मंत्रालय में नहीं गए। इतना ही नहीं सचिव को मुख्यमंत्री के दौरे का भी इंतजार करना पड़ा। वहां उद्योग कैसे आएंगे? ऐसा सवाल भाजपा अध्यक्ष ने किया।  

पूर्व मंत्री ने कहा, उद्धव ठाकरे ने खुद को ढाई साल तक सीमित रखा। वह अपना समय दोनों कांग्रेस के प्रबंधन में बिता रहे थे। औद्योगिक निवेश पर एक कैबिनेट उप-समिति है। इस उपसमिति की कोई बैठक नहीं हुई। उद्यमियों को जगह नहीं दी गई। उनसे कोई समझौता नहीं हुआ। उद्यमियों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब नहीं मिल रहा था। 

उद्धव ठाकरे से लगातार शिंदे गुट में शामिल होरहे नेताओं को लेकर तंज कस्ते हुए भाजपा नेता ने कहा, उद्धव ठाकरे जिस तरह से कांग्रेस और एनसीपी को देखते हुए पार्टी चला रहे हैं। उसमें से भविष्य में कोई नहीं बल्कि चार लोग उद्धव ठाकरे के मंच पर नजर आएंगे। यह स्थिति आएगी। कांग्रेस और राकांपा का समर्थन शिवसेना है और आपकी सोच विनाशकारी है।