logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री? श्रीकांत शिंदे ने खुद खोला राज!


मुंबई: चर्चा थी कि श्रीकांत शिंदे एकनाथ शिंदे की जगह उपमुख्यमंत्री बनेंगे. आखिरकार इस खबर पर श्रीकांत शिंदे ने सफाई दी है. वह उपमुख्यमंत्री बनेंगे या केंद्र में रहेंगे? इन सभी सवालों का जवाब श्रीकांत शिंदे ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है. श्रीकांत शिंदे की इस पोस्ट से उनको लेकर जारी सारे प्रश्नों का उत्तर मिल गया है.

श्रीकांत शिंदे ने एक्स पर पोस्ट किया कि महायुति सरकार के शपथ ग्रहण में थोड़ी देरी हो गई है, और अब बहुत चर्चा और अफवाहें हैं. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खराब स्वास्थ्य के कारण दो दिनों से गांव में थे. उन्होंने वहीं विश्राम किया. इसलिए अफवाहें पनपीं.


अपने उपमुख्यमंत्री बनने की बात पर श्रीकांत शिंदे ने लिखा, “मैं उपमुख्यमंत्री भी बनूंगा? ऐसी खबरें पिछले दो दिनों से दी जा रही हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मेरे उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं वो बेबुनियाद हैं.”


अब श्रीकांत शिंदे के एक्स पर दिए गए इस स्पष्टीकरण के बाद, उनके उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही उन्हें लेकर की जा रही सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है.