logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मनपा ने तोडना शुरू किया अंबाझरी ओवरफ्लो ब्रिज, सड़क यातायात के लिए तीन महीने रहेगी बंद


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (NMC)  ने अंबाझरी ओवरफ्लो ब्रिज (Ambazari Overflow Bridge) को तोडना शुरू कर दिया है। बुधवार को पोकलैंड और जेसीबी के माध्यम से ब्रिज को तोड़ने का काम सुरु हुआ। वहीं निर्माण को देखते हुआ मनपा ने आगामी तीन महीने के लिए मार्ग पर यातायात को बंद कर दिया है।

ज्ञात हो कि, 25 सितंबर 2023 की रात को शहर में जोरदार बारिश हुई थी। करीब कुछ घंटो में 117 से ज्यादा मिमी बारिश नागपुर शहर में हुई थी। इस मूसलाधार बारिश के कारण नाग नदी में बाढ़ आ गई थी। जिसके कारण उसके किनारे में बेस रहवासी क्षेत्रों और व्यापारिक क्षेत्रों में पानी घुस गया था। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसने के कारण बड़ा नुकसान हुआ था। जाँच में बाढ़ का मुख्य कारण नदी पर किया अतिक्रमण सहित पानी के निकास के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं रहा। 

तीन महोने में नए पुल का निर्माण 
रिपोर्ट के आधार प्रशासन ने सभी अतिक्रमण को हटाने और नदी पर बने पुराने पुलों को तोड़कर नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया। इस काम  के लिए राज्य सरकार की तरफ से मनपा को बजट भी आवंटित किया गया। इसी के साथ बुधवार को अंबाझरी ओवरफ्लो ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू हुआ। मनपा ने तीन महीने के अंदर नया पुल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 


अंबाझरी रोड तीन महीने के लिए बंद 
मनपा ने ब्रिज के काम को देखते हुए आगामी तीन महीने के लिए अंबाझरी रोड को बंद कर दिया है। वहीं हिंगना रोड से आने वाले ट्रैफिक को साउथ अंबाझरी रोड से डाइवर्ट कर दिया गया है। ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू होने के बाद एक साइड का रास्ता बंद कर दिया गया। वहीं बर्डी से आने वाले रास्ते को खोला रखा। रास्ता बंद होने के कारण चौराहे पर जाम की स्तिथि बनी रही।