logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दोस्त के जन्मदिन मनाने गया पानी में डूबा, हुई मौत 


नागपुर: दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए मोहगांव (जिल्पी) झील पर गए युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम की है। सोमवार सुबह फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक का शव बरामद किया। इस युवक का नाम आशीष दिगंबर मराठे (27) है और वह भंडारा जिले का रहने वाला है. वर्तमान में वह खपरी पुनर्वास कॉलोनी में रह रहा था और अमेजन कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। 

29 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे आशीष अपने कुछ दोस्तों के साथ मोहोगांव (जिल्पी) झील पर प्रदीप बावनकर की बर्थडे पार्टी मनाने गया था। बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद आशीष पैर धोने के लिए झील पर उतर गया। लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह डूबने लगा, अतुल खडसे और दो अन्य दोस्त उसकी मदद के लिए दौड़े। लेकिन जैसे ही आशीष गहरे पानी में गया झील से बाहर आ गया।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी आशीष बाहर नहीं आया। तो उसके दोस्तों ने हिंगाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग को फोन किया। उन्होंने झील में एक तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन रात होने के कारण इसे बंद कर दिया गया। आशीष का शव सुबह नौ बजे के आसपास मिला जब दमकल विभाग ने सोमवार सुबह छह बजे फिर से तलाशी अभियान शुरू किया।