logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अकोला में सीटों का खेल: कांग्रेस, NCP और MIM ने मिलाया हाथ, BJP को रोकने की रणनीति


अकोला: अकोला महानगर पालिका में सरकार बनाने की दिशा में अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ी पार्टी BJP को रोकने के लिए AIMIM, कांग्रेस और अजीत-पवार व शरद पवार की NCP के नेताओं ने वंचित नेता प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात की।

BJP ने अकोला में 38 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है, जबकि बहुमत के लिए 41 कॉर्पोरेटर आवश्यक हैं। इस कारण कांग्रेस, MIM और NCP गठबंधन BJP के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस MLA साजिद खान पठान अकोला में प्रकाश अंबेडकर के घर पहुंचे और उनके साथ 45 मिनट तक बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान MIM और दोनों NCP के नेता भी मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य वंचित बहुजन अघाड़ी के पांच कॉर्पोरेटरों का समर्थन सुनिश्चित करना था।

राजनीतिक समीकरण इस प्रकार हैं:


कुल सीटें: 80

  • बहुमत के लिए आवश्यक: 41
  • BJP: 38
  • कांग्रेस: 21
  • उभाठा: 6
  • शिंदे सेना: 1
  • अजीत NCP: 1
  • शरद NCP: 3
  • वंचित: 5
  • MIM: 3
  • निर्दलीय: 2

अकोला में किंगमेकर की भूमिका अब प्रकाश अंबेडकर और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास है। सभी दल अब गठबंधन और समर्थन की रणनीति तय करने में व्यस्त हैं।