logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा: भाजपा किसे बनाएगी महापौर? चर्चाओं में इन महिला नगरसेवकों के नाम


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका में महापौर पद के लिए आरक्षण तय हो गया है। 2017 की तरह इस बार भी नागपुर मनपा में महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। आरक्षण तय होने के बाद भाजपा में महापौर के नाम की खोज शुरू हो गई है। भाजपा में इस बार महापौर के लिए कई  चेहरों के नाम चर्चा में चल रहे हैं, जिनमें पहले बार के नगरसेवक और पुराने नगरसेवक शामिल है। जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें शिवानी दाणी, विशाखा मोहोड़ और अशिवनी जिचकर जैसे नाम प्रमुखता से शामिल है। 

ज्ञात हो कि, नागपुर मनपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। 
भाजपा ने 151 सीटों में से अपने सहयोगी शिवसेना के साथ 102 सीटें जीती है। प्रचंड बहुमत के साथ नागपुर मनपा में भाजपा का महापौर बनाना निश्चित है। वहीं आरक्षण की घोषणा के साथ ही भाजपा में महापौर पद के लिए उम्मीदवारों खोज भी शुरू हो गई है।

इस बार भाजपा की टिकट सामान्य वर्ग से 24 महिलाओं ने जीत हासिल की है। महापौर की रेस में जिन नगरसेवकों के नाम की चर्चा है, उनमें अश्विनी जिचकर, शिवानी दाणी, तारा यादव, कल्पना शर्मा, विशाखा मोहोड़, नीता ठाकरे जैसे नाम शामिल है। इसके अलावा दिव्या धुरडे, मंगला खेकरे और साधना बरडे जैसे नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।

शिवानी दाणी का नाम चल रहा सबसे आगे  

महापौर पद के लिए जिन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें शिवानी दाणी प्रमुखता से शामिल है। शिवानी भारतीय जनता युवा मोर्चा की पदाधिकारी हैं। वह पहली बार प्रभाग 36 से चुनाव जीतकर नगरसेवक बनी है। दाणी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। 2024 में जब फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने शिवानी को अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें विदर्भ में निवेश के लिए सलाहकार नियुक्त किया।