logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महापौर आरक्षण को विजय वडेट्टीवार ने बताया फिक्स, कहा- नागपुर में मुख्यमंत्री ने अपने समर्थक के लिए की गड़बड़ी


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महापौर आरक्षण पर गंभीर आरोप लगाया है। वडेट्टीवार ने दावा किया है कि, नागपुर में महापौर पद के लिए रिज़र्वेशन प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। वडेट्टीवार ने दावा किया कि BJP ने अपना उम्मीदवार पहले ही तय कर लिया है, जबकि इस बार मेयर पद जनरल महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार शिवानी दानी के नाम का भी ऐलान किया।

वडेट्टीवार ने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि यह रिज़र्वेशन फिक्सिंग है। नागपुर में मेयर पद के लिए उम्मीदवार पहले ही तय हो चुका है।" उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना द्वारा रिज़र्वेशन पर उठाए गए एतराज़ सही हैं और ज़रूरत पड़ने पर यह मामला कोर्ट में भी जा सकता है।" 

ज्ञात हो कि, नागपुर मनपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने 151 सीटों में से अपने सहयोगी शिवसेना के साथ 102 सीटें जीती है। प्रचंड बहुमत के साथ नागपुर मनपा में भाजपा का महापौर बनाना निश्चित है।