logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर का अगला महापौर! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस चर्चित नामों से किसी पर लगाएंगे मुहर या देंगे सरप्राईज


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव (Nagpur Municipal Corporation Election) में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के सामने अब सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल यही है, नागपुर का अगला महापौर (Nagpur New Mayor) कौन होगा? 101 सीटों के ऐतिहासिक जनादेश और सर्वसाधारण महिला वर्ग के लिए आरक्षित महापौर पद ने शहर की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मीडिया में चल रहे नामों पर मुहर लगाएंगे, या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की परंपरा के अनुरूप कोई सरप्राइज़ फैसला लेकर सभी को चौंका देंगे?

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है और नगर निगम में सत्ता पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। भाजपा ने कुल 101 सीटों पर विजय हासिल कर न केवल अपनी लोकप्रियता साबित की है, बल्कि आगामी नगर विकास और राजनीतिक रणनीति में भी अपनी ताकत दर्ज कर दी है।

इस ऐतिहासिक जनादेश के बाद अब मनपा और राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा यह है कि नागपुर का अगला महापौर कौन होगा?

इस बार महापौर का पद सर्वसाधारण महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसका मतलब है कि उम्मीदवार न केवल महिला होंगी, बल्कि उन्हें सर्वसाधारण वर्ग से होना भी अनिवार्य है। इस नए समीकरण ने नगर निगम में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और मीडिया में नामों को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

महिला आरक्षण के मद्देनज़र जिन नामों पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है, उनमें शिवानी दानी, विशाखा मोहोड, अश्विनी जिचकर और नीता ठाकरे प्रमुख हैं। ये सभी नाम न केवल मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार सामने आ रहे हैं, बल्कि राजनीतिक विश्लेषकों और मनपा के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से भी चर्चा में बने हुए हैं।

भाजपा की रणनीति: क्या होगा सरप्राइज?

बीते कुछ वर्षों में भाजपा की राजनीति में यह देखा गया है कि पार्टी अक्सर सरप्राइज निर्णय करती है। इसलिए इस बार भी सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मीडिया में चल रहे नामों पर मुहर लगाएंगे, या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की परंपरा के अनुसार कोई अप्रत्याशित चेहरा महापौर बनाएंगे।

नागपुर की राजनीति में फिलहाल सभी की निगाहें भाजपा के अगले कदम और महापौर के नाम पर टिकी हुई हैं। यह फैसला न केवल मनपा के आगामी कार्यों को प्रभावित करेगा, बल्कि शहर की राजनीतिक दिशा और भाजपा की भविष्य की रणनीति को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित करेगा।