logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोयला व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार


नागपुर: कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के ओएसडी के नाम से एक कोयला व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगने मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान पियूष पुरोहित और दक्ष अग्रवाल उर्फ़ मयंक कुमार के रूप में की गई है। वहीं राष्ट्रभान नामक न्यूज़ पोर्टल के संपादक संजय बघेल और कार्यकारी संपादक संजीत बघेल को पूछताछ के लिए बुलाया है। अदालत ने दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। 

पिछले दिनों शहर के कोयला व्यापारी गुप्ता ने पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हफ्ता मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारी ने बताया कि, आरोपी लगातार बदनाम करने के लिए उसके संबंध में खबर लिख रहे थे। इसी को लेकर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जिसमें अदालत ने यह आदेश दिया था कि, वह इनके खिलाफ कोई भी खबर नहीं छापेंगे।

कोयला मंत्री का ओएसडी बनकर किया फ़ोन

पीड़ित ने बताया कि, "पिछले दिनों मयंक अग्रवाल ने उसे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलद जोशी का ओएसडी बनकर फ़ोन किया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि, तुमने गलत दस्तावेज देकर कोयला कारोबार शुरू किया है। इसी के साथ उसने कहा कि, अगर तुमने एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो तुम्हारा कारोबार बंद कर दिया जाएगा।" हालांकि, फरियादी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बावजूद वह उसे फ़ोन कर पैसे मांगते रहे।

साइबर क्राइम में दर्ज कराइ शिकायत

लगातार आरहे फ़ोन से परेशान होकर फरियादी ने इसकी शिकायत नागपुर साइबर क्राइम में की। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया जहां अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ज्ञात हो कि, पिछले कुछ महीनों में पत्रकार के नाम पर फिरौती मांगने यह तीसरी घटना सामने आई है। इसके पहले ही पत्रकार बनकर एक दावा व्यापारी से चार लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।