logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: पवनी वन परिक्षेत्र में मिला तेंदुए का शव, एक हफ्ते में दूसरा शव हुआ बरामद


नागपुर: रामटेक तहसील अंर्तगत आने वाले पवनी वन परिक्षेत्र, राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 के किनारे एक तेंदुए का शव वन विभाग के अधिकारियों मिलने से खलबली मच गई है. एक हफ्ते में यह दूसरे हिंसक पशु का शव बरामद किया गया है.

पवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 के किनारे से उठती बदबू को लेकर नागरिकों ने वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन को सुबह लगभग 11 बजे जानकारी दी. मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम के पहुंचने पर वहां तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया. 

वन उपसंरक्षक श्वेता राठौर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव पाटिल ने शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए पशु वैद्यकीय अधिकारी के पास भेज दिया है. तेंदुए की मौत को लेकर सड़क दुघर्टना का प्रारंभिक अनुमान है.