logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पत्र भेजकर हेडगेवार भवन और भट्ट सभागृह को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय सहित, रेशमबाग स्थित मैदान और भट्ट सभागृह को  उड़ाने की धमकी वाला पत्र नागपुर पुलिस को बरामद हुआ है। स्पीडपोस्ट के जरिये पुलिस को यह पत्र मिला है। पत्र के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत किया है। वर्तमान में संदिग्ध सरकार के महा पारेषण कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। 

पिछले हफ्ते सक्करदारा पुलिस को एक अज्ञात पत्र मिला था। जिसमें हेडगेवार भवन, रेशमबाग मैदान सहित भट सभागृह को उड़ाने की धमकी दी थी। इसी के साथ पुलिस को चैलेंज किया गया था कि, इसे रोक सको तो रोक लो। पत्र मिलते ही शहर पुलिस के कान खड़े हो गए। रेशमबाग क्षेत्र शहर के सबसे सवेदनशील इलाको में आता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लिया। 

आरोपी मानसिक रूप से बीमार

खास बात ये है कि पुलिस ये भी जांच कर रही है कि उस कार्यक्रम  के सम्बन्ध में तो  ये पत्र नहीं भेजा गया, वैसे कहा जा रहा है कि हिरासत में लिए गए इंजीनियर  की मानसिक हालत ठीक नहीं है। लेकिन इस धमकी भरे पत्र के आधार पर  ये भी कहा जा रहा कि  25 नवंबर को  आयोजित कार्यक्रम को  रद्द करना चाहता था  वैसे पुलिस  इस संबंध में भी जांच कर रही है।

आरोपी नहीं चाहता था हो कार्यक्रम 

अपर पोलीस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी नहीं चाहता था कि, यह कार्यक्रम भट सभागृह में हो इसके लिए उसने यह सब किया। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पूरी तरह खुलासा किया जायेगा।