logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नेपाल में फंसे नागपुर के 100 नागरिक सुरक्षित लौटे, पटना-पुर्णा एक्सप्रेस से तड़के पहुंचे सभी यात्री; सकुशल वापसी के सीएम फडणवीस का जताया आभार


नागपुर: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण काठमांडू में फंसे उपराजधानी नागपुर के 100 नागरिक आखिरकार सुरक्षित अपने शहर पहुंच गए। पटना-पुर्णा एक्सप्रेस से सभी यात्री तड़के नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके परिजनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनका स्वागत किया। सुरक्षित वापसी के बाद यात्रियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। सभी ने सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रशासन का आभार जताया।

ज्ञात हो कि, नेपाल में 26 अगस्त 2026 को नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के कारण कई इलाकों में सड़कें, पुल, मकान और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। बाढ़ का असर भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के बहाव के साथ आगे के क्षेत्रों तक पहुंचा। रसुवा के अलावा नुवाकोट, धादिंग और गोरखा जिले भी प्रभावित हुए। नदी किनारे रहने वाले लोगों के साथ बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालु भी इस आपदा के चलते नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए। 

नागपुर के 106 नागरिक काठमांडू में फंसे 
उपराजधानी नागपुर से 106 श्रद्धालु शिव महापुराण कथा के लिए काठमांडू गए हुए थे। हालांकि, नेपाल में आई बाढ़ के कारण सभी श्रद्धालु नेपाल-भारत सीमा में फंस गए। बाढ़ की स्थिति और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए नागपुर में मौजूद परिजनों में चिंता बढ़ा गई ,सभी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित सरकार से सभी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के साथ मिलकर सभी के सुरक्षित वापसी के प्रयास शुरू किए। बाढ़ के दूसरे दिन सभी यात्री सुरक्षित बिहार के सीतामढ़ी पहुंच गए। 

बिहार सरकार ने सभी यात्रियों रहने और खाने की व्यवस्था की। इस दौरान सभी को सुरक्षित पटना पहुंचाने और वहां से नागपुर जाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री फडणवीस सहित राज्य प्रशासन लगातार नागरिकों से संपर्क में बना रहा। भारतीय सिमा में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी नागरिकों से स्वयं बात की और सभी को सुरक्षित नागपुर पहुंचाने का भरोसा दिलाया। 

रविवार तड़के नागपुर पहुंचे सभी नागरिक 
भारतीय सिमा में पहुंचने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बिहार सरकार के साथ मिलकर सभी के रहने और खाने की व्यवस्था की। इस दौरान पटना से नागपुर जाने के लिए पटना-पूरना एक्सप्रेस में सभी नागरिकों की टिकट करवाई गई। शनिवार सुबह साढ़े 7.30 बजे 100 श्रद्धालु पटना जंक्शन से नागपुर के लिए रवाना हुए। वहीं उसके पहले चार यात्री वाया दिल्ली होते हुए नागपुर पहुंचे थे। रविवार तड़के साढ़े चार बजे सभी यात्री सुरक्षित नागपुर पहुंच गए। जहां रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी नागपुर शहर के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी सहित नागरिकों के परिजनों ने उनका स्वागत किया।

सभी ने मुख्यमंत्री फडणवीस का किया धन्यवाद 
सुरक्षित घर वापसी के बाद सभी नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। इस दौरान यात्रियों ने उनकी सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। यात्रियों ने बताया कि नेपाल में आई आपदा के कारण वे सभी काफी डर गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित प्रशासन लगातार उनके संपर्क में रहा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास करता रहा। आज जब वे सभी सकुशल घर पहुंच गए हैं, तो उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। साथ ही, बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए भी यात्रियों ने धन्यवाद दिया।