logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

JAILER 2 RELEASE: ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर मेकर्स का बड़ा बयान, 15 अक्टूबर को हिंदी में भी होगी रिलीज


JAILER 2 RELEASE: सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर चल रही चर्चाओं पर मेकर्स ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि हिंदी में फिल्म की रिलीज को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हिंदी वर्जन को लेकर क्या था विवाद?

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘जेलर 2’ का हिंदी वर्जन पीवीआर आईनॉक्स और सिनोपोलिस जैसी बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में रिलीज नहीं किया जाएगा। इन दावों में यह भी कहा गया था कि मेकर्स और एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच हुए समझौते के कारण हिंदी में फिल्म की थिएटर रिलीज प्रभावित हो सकती है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने इन खबरों को निराधार बताया है। मेकर्स की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया कि फिल्म 15 अक्टूबर को अन्य निर्धारित भाषाओं के साथ हिंदी में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही, दर्शकों से बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करने और उन्हें आगे न फैलाने की अपील की गई है।

रजनीकांत के साथ नजर आएंगे कई बड़े सितारे

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन भी अहम किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं। खबरों के मुताबिक, ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म में देखने को मिलेगा। स्टारकास्ट और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। अब हिंदी वर्जन की रिलीज को लेकर मेकर्स की सफाई के बाद हिंदी भाषी दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने वाला है।

आज भी खुद को बस कंडक्टर मानते हैं रजनीकांत

फिल्म की रिलीज से पहले इसकी टीम ने पारंपरिक ऑडियो लॉन्च के बजाय एक खास ‘सुपर शो’ रिकॉर्ड किया, जिसे OTT पर स्ट्रीम किया गया। इस कार्यक्रम में रजनीकांत, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं।