logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

नाना पाटेकर के निधन पर विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली/ मुंबई:  भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज और बेबाक अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 75 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। उनके निधन पर केवल फिल्मी जगत ही नहीं, बल्कि खेल जगत के दिग्गजों ने भी गहरा दुख जताया है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विराट कोहली का भावुक संदेश
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर नाना पाटेकर को याद करते हुए लिखा, ""भारतीय चित्रपटसृष्टीतील एक महान व्यक्तिमत्त्व. त्यांचे कार्य आणि वारसा पिढ्यानपिढ्या स्मरणात राहील. नाना पाटेकर जी, आपल्याला भावपूर्ण श्रद्धांजली. ओम शांती..."

सचिन तेंदुलकर ने भी दी श्रद्धांजलि
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी नाना पाटेकर के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। सचिन ने कहा, "मैं नाना पाटेकर को एक बेहद स्पष्टवक्ता और जमीन से जुड़े हुए इंसान के रूप में याद करता हूं। उनके काम में हमेशा वही ईमानदारी झलकती थी। चाहे हिंदी सिनेमा हो या मराठी, उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें एक अलग ही जीवंतता भर दी। उनके निधन की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।"

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर उनके चाहने वालों और परिजनों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। आज शाम पुणे के पास डोणजे गांव (नानची वाड़ी) स्थित उनके फार्महाउस के पास उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके जाने से कला और खेल जगत दोनों में एक गहरा खालीपन आ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।