logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई!


Honey Singh Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को कथित अभद्र भाषा के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार समन भेजा है। उन्हें 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले तीन बार समन जारी होने के बावजूद वह पेश नहीं हो पाए थे।

तीन बार समन के बावजूद नहीं हुए पेश

महाराष्ट्र साइबर सेल इससे पहले भी हनी सिंह को तीन बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है, लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने विदेश में होने का हवाला देते हुए पेश होने में असमर्थता जताई थी। अब चौथी बार समन जारी होने के बाद जांच एजेंसी उनके जवाब का इंतजार कर रही है। यदि वह 16 अक्टूबर को भी पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।

क्या हनी सिंह के खिलाफ जारी होगा लुकआउट सर्कुलर?

महाराष्ट्र साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगर हनी सिंह इस बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। LOC का इस्तेमाल संबंधित व्यक्ति की आवाजाही पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों के सामने उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। हालांकि, हनी सिंह के खिलाफ LOC जारी करने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई उनके पेश होने और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगी।